बोकारो: उपायुक्त विजया जाधव के निर्देशानुसार मंगलवार को जिला के विभिन्न स्थानों पर सघन जांच अभियान चलाया गया। जिसमें पेटरवार थाना अंतर्गत खेतको नदी घाट क्षेत्र का निरीक्षण किया गया।
वहीं,चास मुफस्सिल थाना अंतर्गत पुपुनकीघाट बेड़ा के समीप अवैध रूप से बालू खनिज का उत्खनन कर प्रेषण करते हुए 01 ट्रैक्टर को पकड़ा गया, जिसे चास मुफस्सिल थाना को सुपुर्द किया गया।
उक्त अभियान में खान निरीक्षक, सीताराम टुडू एवं पुलिस बल मौजूद थे।
मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
