सगे चाचा पर ही लग रहा है मासूम की हत्या का आरोप। मामले की जांच में जुटी पेक थाना की पुलिस
बेरमो: नावाडीह प्रखण्ड ऊपरघाट के कोठी गांव में एक 6 वर्षीय बालक डेविड राज की कुदाल से काट कर हत्या कर दिया गया। मृतक बालक अपने कोठी गांव में अपने ननिहाल में रहता था। घटना रविवार देर शाम की है । घटना के बाद मौके पर पहुंची पेक नारायणपुर थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सोमवार को पोस्टमार्टम हेतु तेनुघाट अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। साथ ही हत्या के शक में मृतक बालक के सगे चाचा जानकी महतो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस सम्बन्ध में पेक थाना प्रभारी अजय लिंडा ने बताए कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है हत्या में इस्तेमाल किया गया कुदाल को भी जप्त कर लिया गया है । साथ ही घटना की गहराई से जांच भी किया जा रही है । इस हत्याकांड का जल्द ही उद्भेदन कर हत्यारे को गिरफ्तार कर लेने की बात थाना प्रभारी ने कही।
बता दे मृतक बालक की मां हारलाडीह गांव निवासी रुकवा देवी ने घटना के बाद पेक थाना में शिकायत आवेदन देकर हत्या का आरोप अपने भाईसुर जानकी महतो के ऊपर लगाते हुए थाना में कांड संख्या 55 / 2024 के तहत मामला दर्ज करवाया है । जिसमें मृत बालक की मां रुकवा देवी एवं उसके पति विनोद महतो ने अपने 6 वर्षीय पुत्र डेविड राज कोठी गांव में अपने नाना गोरी लाल महतो के साथ रहा था। मृत बालक की मां ने जानकी महतो के उपर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि भैसुर जानकी बराबर डेविड के साथ मारपीट करता था और जान से मार देने की धमकी देता था। रूपा देवी के दो पुत्री और एकलौता पुत्र था। हत्या के बाद अमृत बालक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
राजेश सागर की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
