पत्थलगड़ा: प्रखंड के आवासीय कस्तूरबा बालिका विद्यालय में पिछले छः दिन पूर्व घटना को लेकर छात्रा के मामा ने दिया प्रखंड विकास पदाधिकारी कलींदर साहू व अंचलाधिकारी उदल राम को आवेदन मृतिका अनिशा कुमारी पिता रघुनाथ यादव प्रखंड इटखोरी ग्राम राजभर ढौठवा की रहने वाली थी जिनकी विद्यालय से छुट्टी मिलते ही एक दिन बाद मौत हो जाती है। मृतिका छात्रा अनिशा कुमारी के मामा महादेव याद जो ग्राम खैरा मेराल पंचायत निवासी ने संगीन आरोप विद्यालय के पूर्व में रह चुकी वॉर्डन शिक्षिका रूमा कुमारी पर लगाया है। उन्होंने अनिशा कुमारी से जुड़ी कुछ बात आवेदन में अंकित किया है। उनका कहना है कि छात्रा अनिशा कुमारी की तबीयत पिछले एक सप्ताह से खराब चल रही थी लेकिन रूमा मैडम से छुट्टी के लिए बार-बार विनती कर रहे थे लेकिन उनके द्वारा छुट्टी देने से इनकार कर दिया जा रहा था। जबकि अनिशा कुमारी की तबीयत खराब थी वह रूमा मैडम को पता थी । लेकिन यह सब जानते हुए भी रूमा मैडम ने छुट्टी देने से इनकार करते चली गई। अंततः छात्रा अनिशा कुमारी की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई तब विद्यालय के बच्चियों के द्वारा अचानक दिनांक 01.12.24 समय लगभग 12: बजे मृतिका निशा कुमारी की मां को जानकारी दी गई। मां जब आनंद फानन में विद्यालय पहुंची और अपने बच्ची को साथ ले जाने की कहीं तो मां को भी ले जाने और छुट्टी देने से रूमा मैडम ने इनकार कर दिया। अंततः विद्यालय की बच्चियों के द्वारा बोला गया की मैडम अगर किसी तरह से अनीशा के साथ अप्रिय घटना घटती है तो इसका जिम्मेदारी आपकी होगी । उसके बाद रूमा मैडम ने अपने जिम्मेदारी से मृतिका छात्रा अनिशा को छुट्टी करीब समय के 2:00 बजे दिया जाता है। छात्रा अनिशा कुमारी की राजभर ढौठवा जन्म स्थान है लेकिन वह बचपन से ननिहाल में रहकर हीं पढ़ाई कर रही थी। बाद में बच्ची के मामा कस्तूरबा आवासीय विद्यालय पत्थलगड़ा में नामांकन करवा देते हैं। छात्रा कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की 12वीं कक्षा में अध्यनरत थी। प्रखंड विकास पदाधिकारी कलींदर साहू ने आश्वासन देते हुए कहा कि मैं इनकी पुरी पड़ताल करेंगे। और गुनहगार के ऊपर कार्रवाई करने का ठोस कदम उठाया जाएगा।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
