तेनुघाट: मंगलवार 10 दिसंबर को तेनुघाट महाविद्यालय तेनुघाट में 16 दिवसीय कार्यक्रम के तहत रूपायनी के सौजन्य मानवाधिकार दिवस के शुभ अवसर पर महाविद्यालय में महिलाओं और लड़कियों के साथ लिंग के आधार पर होने वाली हिंसा भेदभाव के खिलाफ छात्र-छात्राओं के बीच एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर तेनुघाट की अधिवक्ता पुष्पा हंस, निदेशक रुपायणी डॉक्टर कुमार उपस्थित थे । अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सुदामा तिवारी के द्वारा किया गया। श्री तिवारी ने इस अवसर पर संविधान में महिलाओं के प्रति वर्णित अधिकारों से अवगत कराया ।
इस अवसर पर प्रोफेसर श्रीकांत प्रसाद, प्रोफेसर संजीव महाराज, प्रोफेसर धनंजय रविदास, प्रोफेसर रावन मांझी, प्रोफेसर कालीचरण महतो, तपेश्वरी देवी साहित्य छात्राएं उपस्थित थे ।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
