पलामू: जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम बारा में जियो टावर के बैटरी चोरी का शिकायत टावर टेक्नीशियन मिथलेश कुमार ने दिनांक 11 दिसंबर को नौडीहा बाजार थाना में शिकायत दर्ज कराया था , नौडीहा बाजार थाना में कांड संख्या 82/24 दर्ज किया गया था ,कांड के अनुसंधान के क्रम में नवाबाजार निवासी मुकेश कुमार रवि ने चोरी के बैटरी के साथ गिरफ्तार किया गया।
वही मुकेश कुमार रवि ने अपने बयान में बताया कि अपने और अन्य साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार किया है , वहीं थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्त को विधिवत न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है और इस कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों के विरुद्ध छापामारी जारी है बहुत जल्द अन्य अभियुक्त भी गिरफ्तार किए जाएंगे।
परवेज आलम की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
