बेरमो: बोकारो थर्मल डीवीसी ईडीसीएल कार्यकर्ताओं के द्वारा रविवार को अंबेडकर पार्क बोकारो थर्मल में सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान में बुद्धा सोसायटी के लोग भी सहयोग दिए। इस अभियान का नेतृत्व डीवीसी ईडीसीएल के सम्पर्क अधिकारी सह वरीय प्रबंधक सचिन बोदलकर एवं सचिव रमेश कुमार कर रहे थे। इस सम्बन्ध में रमेश कुमार एवं रामलाल पासवान ने कहे कि डीवीसी का अंबेडकर पार्क में काफी गंदगी थी.
साथ ही घास भी काफी काफी मात्रा में बढ़ गया था उसको भी काटा गया। इस अभियान में संगठन सचिव धुर्वा मांझी, सक्रिय सदस्य रामलाल पासवान, राहुल कश्यप, दिलेश्वर उरांव तथा असैनिक विभाग से रोहित महतो ,महेंद्र राम, विजय राम, रामप्रसाद राम, तिलेश्वर राम, मिथलेश राम आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।
राजेश सागर की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
