पतरातू: विस्थापित-प्रभावित संघर्ष मोर्चा के बैनर तले पतरातु के PTPS स्थित निर्मल महतो स्मारक स्थल परिसर में PVUNL के विस्थापित-प्रभावित ग्रामीणों की साप्ताहिक बैठक सम्पन्न हुई। आज के बैठक की अध्यक्षता आदित्य नारायण प्रसाद एवं संचालन कौलेश्वर महतो व अलीम अंसारी ने संयुक्त रुप से किया। आज बैठक में विस्थापित-प्रभावितों के प्रति प्रबंधन के नकारात्मक तथा उपेक्षात्मक रवैये पर चर्चा करते हुए कहा गया कि एक ओर PVUNL प्रबंधन हमारे जमीन पर काम करने के लिए जोर – आजमाइस कर रहा है
जिसका एक फूटी कौड़ी मुआवजा नहीं मिला है।लेकिन जमीनधारियों को काम पर नियुक्त करने के बजाए निरंतर बाहरियों की नियुक्ति की जा रही है। बैठक के माध्यम से सवाल किया गया कि प्रबंधन खुलासा करे कि जिन लोगों को नियुक्त किया गया है अथवा किया जा रहा है उनके किस जमीन पर PVUNL का कौन सा काम किया गया है। यदि ऐसा नहीं है तो उन्हें किस आधार पर नियुक्त किया गया। अन्यथा उन्हें शीघ्र काम से हटाकर विस्थापित-प्रभावित ग्रामीणों को बहाल किया जाए। यदि ऐसा नहीं किया गया तो वैसे बाहरियों को आगामी 21 जनवरी 2025 से घोषित आंदोलन के माध्यम से बाहर खदेड़ने का काम किया जाएगा।
मौके पर कुमेल उरांव, राजा राम प्रसाद, किशोर कुमार महतो,आदि उपस्थित थे।
गुलाम सरवर की खास रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
