देवघर: जिले के पालोजोरी प्रखंड क्षेत्र बरजोरी पंचायत के सरसबाद पैक्स में रविवार को झारखंड में धान अधिप्राप्ति योजना का विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह ने फिता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक ने किसानों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि यह धान अधिप्राप्ति केंद्र में किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने की वजह से सहकारिता विभाग के दिशा निर्देशों के तहत संचालित किया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि केंद्र पर धान की खरीद 2400 रूपए प्रति क्विंटल के दर पर की जाएगी। विधायक ने बताया कि हर किसान को प्रतिदिन कितने कि्वंटल धान बेचना है या बोर्ड पर अंकित करना अनिवार्य होगा। और पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। किसान की किसी भी शिकायत पर पैक्स पदाधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उद्घाटन समारोह में रहे उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी आमिर हमजा, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सुभाष राय, प्रखंड कृषि पदाधिकारी रोशनी ऋतु मुर्मू, समाजसेवी महावीर प्रसाद सिंह, गोलक बिहारी यादव, जिला परिषद सदस्य मिशिल हांसदा, बालेंदर मुर्मू, पुर्व जिला परिषद सदस्य छाया कौल, पशुपति कोल,दीपक सिंह, बीस सूत्री सदस्य युधिष्ठिर प्रसाद सिंह यादव, हरिश्चंद्र महतो, रघुनंदन सिंह, राजेश कुमार महतो, भूदेव महतो, काली पद महतो , पूरन सिंह, सोहराब अंसारी, रामू राय। पैक्स अध्यक्ष बोदी महतो ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने किसानों के लिए प्रति क्विंटल ₹2300 और ₹100 बोनस, यानी कुल ₹2400 की दर तय की है. उन्होंने बताया ।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
