बेरमो: डी ए वी पब्लिक स्कूल सीसीएल कथारा में सोमवार , 23 दिसंबर 2024 को स्वामी श्रद्धानंद जी का बलिदान दिवस मनाया गया। प्रातः कालीन सभा में स्वामी श्रद्धानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्जित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर प्रभारी पंकज कुमार ने विचार व्यक्त करते हुए स्वामी श्रद्धानंद जी की जीवनी पर प्रकाश डाला। वर्ग नवमी की छात्रा अदिति कुमारी ने स्वामी श्रद्धानंद जी के जीवन के बारे में विस्तार से बताया। नवम ड का छात्र सोहन विश्वास ने स्वामी जी के जीवन पर आधारित एक भजन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन 11वीं विज्ञान की छात्रा मान्या ने किया।
इस अवसर पर सीसीए कॉर्डिनेटर बी के दसौंधी, वरिष्ठ शिक्षक नागेन्द्र प्रसाद, असित कुमार गोस्वामी, जितेंद्र दुबे,रंजीत कुमार सिंह,शर्मिला ठाकुर ,रेखा कुमारी ,धर्म गुरु टी एम पाठक, अरविंद क्षा,संजय कुमार सिंह, मंतोष कुमार, शैलेंद्र कुमार, बिना कुमारी,आराधाना सिंह,रितेश कुमार, अतुल सिंहा ,संजय महतो,जय प्रकाश गिरी, आलोक कुमार सिंह,नीरज सिन्हा, सुधांशु यादव,विमलेश कुमार, अमरनाथ यादव, राहुल कुमार, शिव प्रकाश सिंह, ममता पात्रा ,ओशिन,पुष्पांजलि राव, नेहा कुमारी, नीलम कुमारी, सुमन कुमारी,अनु के, बबली कुमारी, राखी राणा,पूर्णिमा कुमारी,अदीब अहमद, विकास कुमार, पिंटू दुबे, के के पांडे, दीपक कुमार सिंह, शंकर तिवारी, अनिर्बान दास, निकिता कुमारी ,लाल बाबू प्रसाद यादव,दीपक श्रीवास्तव, विजय वर्मा,शुभम कुमार , सुमन पाण्डे, चंचल कुमार सहित सभी कर्मचारी उपस्थित थे।
राजेश सागर की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
