Home » News Update » नागरिक विकास मंच कथारा ने लिट्टी चोखा भोज’ का भव्य आयोजन।

नागरिक विकास मंच कथारा ने लिट्टी चोखा भोज’ का भव्य आयोजन।

कथारा: नागरिक विकास मंच कथारा ने लिट्टी चोखा भोज’ का भव्य आयोजन कथारा चार नम्बर सामुदायिक भवन के प्रांगण में किया। 2024 के इस कार्यक्रम में नागरिक विकास मंच के सदस्यों एवं पदाधिकारियों का सराहनीय योगदान रहा ।

शाम 6:00 बजे से शुरू हुआ यह कार्यक्रम 10 बजे संपन्न हुआ, जिसमें सैकड़ो की संख्या में समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। लिट्टी चोखा का आनंद लिया इस अवसर पर 2024 में समिति द्वारा किए गए सभी कार्यों की समीक्षा की गई एवं आगामी वर्ष में इसको और विस्तृत तथा व्यापक रूप देने का संकल्प लिया गया।

इस कार्यक्रम को सुचारू रूप से सफल बनाने के लिए नागरिक विकास मंच के सभी लोगों ने निर्धन एवं असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। नागरिक विकास मंच कटहरा के सदस्यों के द्वारा पूर्व सीसीएल कर्मी मंच के साथी रवि कुमार सिंह को सेवानिवृत होने पर उन्हें शॉल बुके देकर सम्मानित किया गौरतलब है कि यह कार्यक्रम अपने आप में बहुत ही अनोखा और स्मरणीय है। इस अवसर पर समाज के सभी सदस्य मिलजुलकर देश का प्रतिष्ठित व्यंजन ‘लिट्टी चोखा’ को पारंपरिक तरीके से लकड़ी के चूल्हे पर बनाते और आनंद लेते है। इस आयोजन की तैयारी एक सप्ताह पहले से ही की जा रही थी।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कथारा कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी डीके सिन्हा,कथारा ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति,क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक जयंत कुमार,क्षेत्रीय प्रबंधक विद्युत एवं यांत्रिक विपिन कुमार, खान प्रबंधक कृष्ण मुरारी,आर के सिंह,परियोजना अभियंता रत्नेश कुमार,कार्मिक प्रबंधक गुरु प्रसाद मंडल, वही नागरिक विकास मंच के अजय कुमार सिंह,विजय कुमार सिंह,चंद्रशेखर प्रसाद,पवन कुमार सिंह,देवासीष आश, संतोष सिन्हा, गुप्तेश्वर पांडेय, भारत प्रसाद मेहता,सुरेश राम, पिंटू शर्मा,सूर्यकांत त्रिपाठी, वेदव्यास चौबे,विजय यादव, रंजय कुमार सिंह, सुबीर राय,मंसूर खान,बीएन तिवारी, कमलकांत सिंह,प्रवीन कुमार सिंह,एम एन सिंह,बच्चू राम, मोहम्मद कलीम अंसारी,प्रो श्याम नंदन मंडल,कपिल देव यादव, रणजीत सिंह, लक्की सिंह,हेमंत कुमार,चंदू सिंह, घनश्याम प्रसाद,तपेश्वर चौहान, सोनू पांडे,रविकांत मेहता,विक्की चौहान,रवि चौहान,अश्वनी कुमार,दीपक कुमार,गंगा,धनेश्वर, अर्जुन सहित सैकड़ो की संख्या में नागरिक विकास मंच के सदस्य उपस्थित थे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal