Home » News Update » ALERT : रांची में 2 जनवरी को नहीं आयेगा सप्लाई वाला पानी… जानें क्यों

ALERT : रांची में 2 जनवरी को नहीं आयेगा सप्लाई वाला पानी… जानें क्यों

Ranchi : नये साल के दूसरे रोज यानी दो जनवरी 2025 को राजधानी रांची के लोगों को पीने का पानी नहीं मिलेगा। इस रोज सप्लाई वाटर की आपूर्ती पूरी तरह से बंद रहेगी। पेयजल विभाग की ओर से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गयी है। जारी अधिसूचना के अनुसार शहर में पाइप लाइन शिफ्ट करने का काम किया जाना है। इसके लिये जुडको कंपनी ने 24 घंटे के लिये शटडाउन करने की मांग की है। पाइप लाइन शिफ्ट करने के वास्ते विभाग ने जुडको के कहे अनुसार दो जनवरी को 24 घंटे के लिये पानी की सप्लायी बंद रखने की मंजूरी दे दी है। इस रोज जलापूर्ती बाधित रहेगी। विभाग ने पेयजलापूर्ती में होने वाली असुविधा के लिये खेद जताया है।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal