Ranchi : भाजपा झारखंड के वरिष्ठ नेता गुरविंदर सिंह सेठी नहीं रहे। आज यानी मंगलवार को उनका देहांत हो गया। राजधानी रांची के रहने वाले गुरविंदर सिंह सेठी ने पूणे में आखिरी हिचकी ली। पूणे में सेठी का ससुराल है। किसी काम से पूणे गये हुये थे। उनके बेहद करीबी एक शख्स ने बताया कि हर्ट अटैक के चलते उनकी जान चली गयी। उनके निधन की फैली खबर के बाद उनके चाहने वालों में शोक की लहर है। बता दें कि गुरविंदर सिंह सेठी बढ़-चढ़ के सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेते थे। लोगों के सुख-दुख में हमेशा शरीक होते थे। सेठी अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष के पद पर भी वह कार्यरत रह चुके थे। गुरु नानक हॉस्पिटल, गुरु नानक स्कूल एवं गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने कई जरूरतमंद लोगों की मदद की।
इधर उनके निधन पर राज्य रक्षा मंत्री सह रांची सांसद संजय सेठ ने शोक जताया है। संजय सेठ ने अपने सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने लिखा, “रांची में सामाजिक कार्यों में अतिसक्रिय, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता, मेरे पारिवारिक मित्र श्री गुरविंदर सिंह शेट्टी जी के आकस्मिक निधन की सूचना से हतप्रभ हूं। सबकी मदद को सदैव खड़े रहने वाले ऐसे व्यक्तित्व का निधन हमारी अपूरणीय क्षति है। ईश्वर आपको अपने श्रीचरणों में स्थान दें।”
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
