Home » News Update » 35 वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह ( 01 जनवरी से 31 जनवरी 2025 ) के अवसर पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया।

35 वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह ( 01 जनवरी से 31 जनवरी 2025 ) के अवसर पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया।

बेरमो: राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, के बी कॉलेज बेरमो एवं कथारा ओ पी झारखंड पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में कथारा चौक पर प्राचार्य लक्ष्मी नारायण के संरक्षण, कार्यक्रम पदाधिकारी डा प्रभाकर कुमार और कथारा ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति के संयुक्त नेतृत्व में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान एन एस एस के स्वयं सेवकों की मदद से चलाया गया।

कार्यक्रम पदाधिकारी, एन एस एस डा प्रभाकर कुमार ने जागरूकता के माध्यम से सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना व दुर्घटनाओं को रोकना है।

 

थाना प्रभारी कथारा ओपी राजेश प्रजापति ने बताया परवाह थीम के अंतर्गत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। परवाह थीम का अर्थ सड़क पर हर किसी के जीवन की परवाह करना। यह थीम न केवल सड़क को सुरक्षित बनाने पर जोर देती है बल्कि सभी नागरिकों को एक दूसरे के जीवन को सुरक्षित रखने की प्रेरणा भी देती है।

 

कथारा ओ पी झारखंड पुलिस की ओर से हेलमेट न पहन कर चलने वाले यात्रियों को निःशुल्क हेलमेट दिया गया । दस से अधिक नागरिकों को निशुल्क हेलमेट दी गई।

 

साथ ही संयुक्त टीम द्वारा हेलमेट नहीं पहनने वाले नागरिकों को फुल माला पहनाई गई। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 में भाग लेने और इस मुहिम को सफ़ल बनाने की अपील की गई। आपकी छोटी सी परवाह किसी का जीवन बचा सकती है।

 

एन एस एस के स्वयं सेवकों ने पोस्टर, स्लोगन, भाषण, निबंध के माध्यम से हेलमेट पहनने, चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट लगाने, शराब पीकर वाहन न चलाने, तेज गति से बचने, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करने, ओवर स्पीडिंग, ओवरटेक से बचने, वाहन चलाते समय ट्रैफिक लाइट देखकर चलने, जेबरा क्रॉसिंग पर गति कम रखने, ट्रैफिक नियमों का पालन करने, थकावट में आराम कर वाहन चलाने, गति सीमा के अंदर वाहन चलाने, वाहनों के पीछे रेडियम रिफ्लेक्टर लगाने, वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का प्रयास आदि परवाह थीम आधारित संदेश देने का कार्य किया। संदेश देने वाले स्वयं सेवकों में सुमीत कुमार सिंह, जागृति कुमारी, सुप्रिया कुमारी, तनीषा कुमारी, संजना कुमारी, आंचल कुमारी, प्रज्ञा कुमारी, रक्षा कुमारी साव, युवांशी कुमारी, सुधांशु कुमार, तस्लीम अख्तर, मो दिलबर, तनीषा प्रवीण, पीयूष कुमार मंडल, अमरदीप सिंह, अविनाश कुमार, रोशन कुमार, मलिक राम, विकास केवट, अभिषेक, विकास कुमार, जमाल, मुकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

 

सड़क सुरक्षा जागरूकता मुहिम में कार्यक्रम पदाधिकारी एन एस एस डा प्रभाकर कुमार, कथारा ओ पी प्रभारी राजेश प्रजापति, गुप्तेश्वर पांडे, समेत कथारा ओपी के पुलिस कर्मी, बड़ी संख्या में एन एस एस के स्वयं सेवकों की उपस्थिति रही।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal