Home » News Update » बिटिया को छेड़ा तो मनचले को दी खौफनाक सजा… जानें क्या

बिटिया को छेड़ा तो मनचले को दी खौफनाक सजा… जानें क्या

Sahebganj : साहिबगंज जिले के उधवा राधानगर में एक महिला ने अपनी नाबालिग बिटिया से छेड़छाड़ करने वाले युवक को करंट लगाकर मार डाला। पुलिस ने महिला और उसकी बिटिया को कस्टडी में ले लिया है। महिला को जेल भेजा गया है, जबकि बिटिया को बाल सुधार गृह दुमका भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, महिला के घर से पांच मीटर का तार और एक मीटर का कॉपर तार बरामद किया गया है। राधानगर थाना प्रभारी नितेश पांडेय ने घटना की पुष्टि की है।

 

ग्रामीणों के मुताबिक, राजू मंडल नाम का युवक अक्सर महिला के घर में घुसकर उनकी बिटिया से छेड़छाड़ करता था और सामान चुराता था। यह सिलसिला पिछले दो महीनों से चल रहा था। महिला ने कई बार गांववालों से मदद मांगी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे राजू का दुस्साहस बढ़ गया। महिला, जो अपने पति से 15 साल से अलग रह रही थीं, ने राजू को सबक सिखाने का फैसला किया। उन्होंने शुक्रवार को बिजली का तार खरीदा और उसे बांस में लपेटकर दरवाजे के सामने बिछा दिया। हालांकि, राजू शुक्रवार को नहीं आया। शनिवार रात करीब 10 बजे, राजू नशे की हालत में घर में घुसा और करंट लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और साक्ष्यों के आधार पर मां-बेटी को गिरफ्तार किया है।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal