Home » News Update » बिहार के 31 जिलों में येलो अलर्ट, कहर बरपा रहा शीतलहर

बिहार के 31 जिलों में येलो अलर्ट, कहर बरपा रहा शीतलहर

Patna : बिहार में शीतलहर लगातार कहर बरपा रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के 31 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए हल्के से मध्यम कोहरे की चेतावनी दी है। राज्य के कई जिलों में सुबह के समय विजिबिलिटी बेहद कम (50 से 150 मीटर के बीच) दर्ज की जा रही है। कोहरे की घनी परत के कारण पटना, गया, पूर्णिया, भागलपुर, और मुजफ्फरपुर जैसे प्रमुख इलाकों में सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो रहा है।

 

मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने राज्य के 31 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। उनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, खगड़िया, भागलपुर, बांका, जमुई, लखीसराय, शेखपुरा, नवादा, गया, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, बक्सर, भोजपुर, अरवल, पटना, जहानाबाद, नालंदा और बेगूसराय है।

पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 12 जनवरी के बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। यह विक्षोभ 14 जनवरी की रात तक उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा। इस दौरान बिहार में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में बिहार के ज्यादातर हिस्सों में निम्न तापमान की संभावना जताई है।अधिकतम तापमान 18-24 डिग्री सेल्सियस, वहीं न्यूनतम तापमान 7-14 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान जताया है।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal