Ranchi : झारखंड के 10 IPS अधिकारियों को नये साल में सरकार ने तोहफा दिया है। इन अधिकारयों की सैलरी में इजाफा किया गया है। इन सभी IPS अधिकारियों को जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड के वेतनमान Level-12 of Pay Matrix में प्रमोशन दिया गया है। संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गयी है। सभी अधिकारी 2016 बैच के हैं। इन अधिकारियों में IPS अधिकारी अंजनी अंजन, सौरभ झा, अमित रेणु, ऋषभ कुमार झा, शम्भु कुमार सिंह, अजय कुमार सिन्हा, पूज्य प्रकाश, सहदेव साव, अमित कुमार सिंह और मुकेश कुमार का नाम शामिल है। सभी को सशर्त प्रोन्नति दी गयी है। जारी अधिसूचना के अनुसार प्रमोशन इस शर्त पर दी गयी है कि इनको उपलब्ध कराये गये प्रशिक्षण के अगले स्लॉट में इनके द्वारा MCTP फेज-III ट्रेनिंग पूरी कर ली जायेगी।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
