Home » News Update » तीन दिवसीय स्वर्णरेखा महोत्सव के दूसरे दिन किसान मेला हुआ संपन्न।

तीन दिवसीय स्वर्णरेखा महोत्सव के दूसरे दिन किसान मेला हुआ संपन्न।

राँची: झारखंड प्रदेश के राजधानी राँची अंतर्गत नगरी प्रखंड के रानीचुआं में रविवार से आहूत तीन दिवसीय स्वर्णरेखा महोत्सव के दूसरे दिन किसान मेला के संपन्न होने पर स्थानीय नागरिकों को आम का पौधा वितरित करने के बाद समाजसेवी बजरंग महतो ने मीडिया को संबोधित करते हुए किसानों को आर्थिक संबल प्रदान कर स्वावलंबी बनाने की बात कही।साथ ही श्री महतो ने स्वर्णरेखा नदी के उदगम स्थल पर आहूत इस कार्यक्रम में नदियों को प्रदूषण मुक्त करने की संकल्प आमजन मानस से दुहरवायी।वहीं इस मौके पर मौजूद जिलापार्षद पूनम महतो ने तीन दिवसीय स्वर्णरेखा महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार को आहूत किसान मेला में सूबे के कृषि विभाग का अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने पर गहरा क्षोभ व्यक्त किया गया और विभाग के ऊपर उदासीन होने का आरोप लगाया।स्वर्णरेखा महोत्सव के दूसरे दिन जिलापार्षद दंपती ने एक स्वर से पर्यावरण व नदियों के संरक्षण-संवर्धन का आह्वान आमजनमानस से किया।इस मौके पर विधान पार्षद स्व. रामानंद सिंह के सुपौत्र जंतुविज्ञानी प्रो (डॉ.) धीरज सिंह “सूर्यवंशी” को जिला पार्षद के द्वारा आम का पौधा देकर सम्मानित किया गया।आयोजन का समापन मंगलवार को स्वर्णरेखा नदी के उदगम स्थल पर पूजा पाठ का कार्यक्रम के बाद विधिवत समापन होगा।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal