Home » News Update » डकैती कर भाग गये थे बंगाल, पुलिस ने खोज कर चार को दबोचा।

डकैती कर भाग गये थे बंगाल, पुलिस ने खोज कर चार को दबोचा।

Giridih : कारोबारी सुरेश मोदी के घर डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले चार संदेही गुनहगारों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके नाम मोहम्मद मोहतमिम, करण दास, गुलजार अंसारी और मोहम्मद हातिम बताये गये। सभी धनबाद के कतरास थाना क्षेत्र के श्यामडीह के रहने वाले हैं। गिरफ्तार बदमाशों के पास से लूटे गये 55 हजार रुपये कैश, दो बाइक और एक छुरा बरामद किया गया है। यह जानकारी आज गिरिडीह पुलिस कप्तान डॉक्टर विमल कुमार ने मीडिया के साथ साझा की।

 

SP ने मीडिया को बताया कि बिरनी थाना क्षेत्र के बिराजपुर के कारोबारी सुरेश मोदी के घर बीते दो जनवरी को डकैती कर ली गयी थी। करीब 20 लाख का माल डकैत बटोर कर ले गये थे। डकैती की पूरी प्लनिंग गुलजार अंसारी ने बनायी थी। गुलजार अंसारी के इशारे पर पूरी टीम को तैयार करने का जिम्मा मो हातिम को मिला था। डकैती कांड के कई अपराधी फिलहाल फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

 

SP ने बताया कि वारदात के बाद SDPO धनंजय राम की देखरेख में SIT यानी स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम गठित की गयी थी। डकैतों की धड़-पकड़ के वास्ते अलग-अलग राज्यों में भी छापेमारी की जा रही थी। गिरफ्तार चारों संदेही कांड करने के बाद कोलकाता और बंगाल के अलग-अलग जिलों में जाकर छुप गये थे। पुलिस की पकड़ से बचने के लिए चारों अपराधी नॉर्मल कीपैड वाला मोबाइल इस्तेमाल कर रहे थे। इस बीच गुलजार के छिपे होने की सूचना मिलने पर उसे दबोचा गया। इसके बाद गुलजार की निशानदेही पर तीनों को दबोच लिया गया। पकड़े गये डकैतों का अपराधिक इतिहास भी रहा है।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal