Home » News Update » तेनुघाट छठ घाट दामोदर नदी के तट पर सम्मान समारोह सह वानभोज कार्यक्रम का आयोजन

तेनुघाट छठ घाट दामोदर नदी के तट पर सम्मान समारोह सह वानभोज कार्यक्रम का आयोजन

तेनुघाट: अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से तेनुघाट छठ घाट दामोदर नदी के तट पर सम्मान समारोह सह वानभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
बेरमो अनुमंडल अंतर्गत सातों प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी तथा सभी सभी पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी एवं ओपी प्रभारी सहित अनुमंडल कार्यालय में कार्य कर रहे लिपिक एवं कंप्यूटर ऑपरेटर तथा उपस्थित पत्रकारों को सम्मानित किया गया।
आयोजित सम्मान समारोह सह वनभोज में अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि बीते 2024 के चुनाव में सभी अधिकारी के सामूहिक सार्थक प्रयास से बिल्कुल शांति पूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न होने के बाद से मन में यह बात आई थी कि सभी अधिकारी, कर्मचारियों एवं पत्रकारों की मदद से अच्छे तरीके से चुनाव संपन्न हो पाया है। सभी अधिकारी, कर्मचारियों और प्रशस्ति पत्र एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। वहीं पत्रकार गण को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
मौके पर पेटरवार प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार महतो, अंचल अधिकारी अशोक राम, गोमिया प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव कुमार महतो, अंचल अधिकारी आफताब आलम, जरीडीह प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा कुमारी, अंचल अधिकारी प्रणव ऋतुराज, बेरमो प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार, अंचल अधिकारी संजीत कुमार सिंह, चंद्रपुरा प्रखंड विकास पदाधिकारी ईश्वर दयाल महतो, अंचल अधिकारी नरेश कुमार वर्मा, नावाडीह प्रखंड प्रशांत कुमार हेंब्रम, अंचल अधिकारी अभिषेक कुमार, गोमिया पुलिस निरीक्षक महेश प्रसाद सिंह, पेटरवार थाना प्रभारी राजुमुंडा, राजेश प्रजापति,अजीत कुमार सहित सभी थाना प्रभारी मौजूद थे। वहीं पत्रकार मुकेश कुमार महतो, शैलेश चंद्र, बीरेंद्र प्रसाद, सुभाष कटरियार, जीवन सागर, मुकेश कुमार, मिथलेश कुमार, प्रशांत कुमार सिन्हा, बॉबी राज, संजय कुमार, राज किशोर शर्मा, कोस्तुभ कृष आदि उपस्थित थे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal