Home » News Update » माशूका से मिलने चुपके से गये शख्स को ग्रामीणों ने दबोचा, फिर…

माशूका से मिलने चुपके से गये शख्स को ग्रामीणों ने दबोचा, फिर…

Lohardaga : अपनी माशूका से छुपकर मिलने गये शख्स को ग्रामीणों ने धर दबोचा और दोनों की आपस में शादी करवा दी। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। कुछ ही दूर पर एक-दूसरे का घर है। मामला लोहरदगा के किस्को प्रखंड क्षेत्र के जनवल गांव से सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार जनवल गांव की रहनेवाली रोशनी कुमारी और महावीर राम के बीच गुजरे तीन साल से चक्कर चल रहा था। आज यानी बुधवार को सुबह महावीर अपनी माशूका रोशनी से मिलने उसके घर के पास पहुंचा। दोनों मिल ही रहे थे कि गांव वालों ने दोनों को धर लिया। काफी देर तक हो-हुज्जत होने के बाद महावीर और रोशनी को पूरे गांववालों के सामने लाया गया। इसके बाद ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधियों के मौजूदगी में गांव में रोशनी के घर के पास ही दोनों की शादी करवा दी गयी। शादी के बाद प्रेमी युगल ने पहान का आशीर्वाद लिया।

 

मौके पर मुखिया जतरू उरांव, पहान देवठान उरांव, मुकेश साहू, कमलेश राम, पंचम राम, जयराम राम, अरुण राम, मुन्ना राम, विशाल राम, राजकुमार मुंडा, मंगल महतो, राम लोहरा, शाहदेव लोहरा, रामवृक्ष राम, भोला राम, ब्रजेश राम सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal