बेरमो: डीवीसी कोनार डैम डिस्पेंसरी द्वारा लिवर फाइब्रो स्कैनिंग जांच शिविर का आयोजन zydus फार्मा हेल्थ केयर, रांची के सहयोग से किया गया। Zydus फार्मा हेल्थ केयर की ओर से सुशांत सिंह और लैब टेक्नीशियन के द्वारा जांच का संचालन किया।
शिविर का उद्घाटन कोनार परियोजना प्रधान राणा रणजीत सिंह ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया और द्वीप प्रज्वलन कार्यक्रम में डॉक्टर बी एन मंडल, प्रबंधक असैनिक गोपाल महतो, पवन कुमार, चंद्रशेखर प्रसाद, सीएसआर के सुनील कुमार, बी के महतो, राजेश्वर रजक आदि सम्मिलित हुए।लिवर फाइब्रोसिस और फैटी लीवर की 119 लोगों की जांच की गई। जांचोपरांत मरीजों को डॉक्टर बी एन मंडल ने दवा का सुझाव भी दिया। यह जागरूकता कार्यक्रम में कर्मचारियों के अलावा ग्रामीणों की भी काफी संख्या थी।
राजेश सागर की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
