Home » News Update » मॉर्निंग अपडेट फटाफट खबरें Live11 News (अब दिखेगा खबर)

मॉर्निंग अपडेट फटाफट खबरें Live11 News (अब दिखेगा खबर)

रांची में एक बार फिर साइबर अपराधी सक्रिय, ATM को बना रहे निशाना

 

रांची: तेलंगाना में सुरंग ढहने की घटना में फंसे झारखंड के मजदूरों पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, “हमारे अधिकारी इस मुद्दे के संबंध में वहां (तेलंगाना में) अधिकारियों के संपर्क में हैं… यहां से जाने के बाद मैं वहां की स्थिति के बारे में जानकारी लूंगा…”

 

रांची में बीजेपी की अहम बैठक, राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल की अध्यक्षता में बैठक

 

रांची: इंद्रपुरी से निकलेगी बाबा भोलेनाथ की बारात, नाचेंगे भूत-बेताल

 

रांची के लोगों के लिए बड़ी खबर:

रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर के उद्घाटन की तारीख तय, 

सांसद संजय सेठ ने कहा कि 14 अप्रैल को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर इसका उद्घाटन किया जाएगा.

 

दिनांक 24 फरवरी 2025 को महामहिम संतोष कुमार गंगवार, राज्यपाल महोदय झारखंड से मुलाकात कर डा एनबी चौधरी निदेशक सीएसबी-सीटीआरटीआई राँची ने तसर रेशम उद्दोग के प्रगति के बारे में जानकारी प्रदान किया

 

रांची: छह सूत्री मांगों को लेकर आदिवासी संगठनों के प्रतिनिधि सीएम से मिले

 

रांची सिविल कोर्ट का फैसलाः गैंगरेप कर शव जलाने वाले हैवानों को अंतिम सांस तक जेल में रखा जाए

 

रांची: महिला से सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या करने का मामला, 3 दोषियों को मिला आजीवन कारावास की सजा

 

रांची: पोस्टर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में SBU को प्रथम पुरस्कार

 

रांची: महाशिवरात्रि को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था बदली, सुबह 5 से रात 10 बजे तक शहर में बड़े मालवाहक वाहनों की एंट्री पर रोक

 

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार प्राथमिक एवं अपर प्राथमिक कक्षाओं के छात्र-छात्राओं के संवाद क्षमता (Speaking Ability) के लिए #RanchiSpeaks का आयोजन रांची जिला के विभिन्न विद्यालयों में किया जा रहा है।

 

किसान सम्मान निधि की राशि मिलने पर झारखण्ड के किसानों में हर्ष का माहौल. गिरिडीह, बेरगी के किसान अशोक वर्मा ने कहा कि इस राशि से उन्हें खेती करने में आसानी होती है।आज मोदी सरकार के कारण उनकी आय दोगुनी हुई है।

 

गिरिडीह: प्रधानमंत्री ⁦नरेंद्र मोदी द्वारा देश के किसानों को आज सम्मान राशि उनके खाते में ट्रांसफर किए जाने का गिरिडीह में स्वागत हुआ है। बालगोविंद महतो ने किसान सम्मान निधि की राशि मिलने पर मोदी सरकार को आभार व्यक्त किया है।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिहार से किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त 9.8 करोड़ किसानों के बैंक खातों में DBT के माध्यम से हस्तांतरित की। 

इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र, (रामकृष्ण मिशन) रांची में आयोजित समारोह में शामिल हुआ।

 

रांची : मैट्रिक पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का बड़ा बयान-‘पेपर लीक की जांच के लिए SIT का गठन’

 

रांची: झारखंड विधानसभा बजट सत्र की शुरुआत, CM हेमंत सोरेन ने सदन चलने की कही बात 

बकाया के बारे में उचित मंत्री ही बतायेंगे हकीकत

 

रांची: अभिभाषण के बाद राज्यपाल का बयान, ‘सत्र में विपक्ष की सकारात्मक भूमिका होगी’

 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रांची महानगर द्वारा शैक्षणिक सुधार एवं आवश्यक शिक्षा के सर्वेक्षण हेतु शैक्षणिक सर्वेक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। उक्त कार्यशाला में क्षेत्रीय संगठन मंत्री  याज्ञवल्क्य शुक्ल जी एवं प्रांत संगठन मंत्री  निलेश कटारे का मार्गदर्शन

 

HC ने स्विटजरलैंड निवासी के खिलाफ जारी समन को रद्द किया, रांची CJM ने किया था समन जारी

 

रांची: विधानसभा में CM का अभिवादन, मंत्री और पदाधिकारियों ने किया स्वागत

 

रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक चम्पाई सोरेन ने नेता प्रतिपक्ष के बिना सदन चलने पर कहा “कोई दिक्कत नहीं है सिर्फ काम करने की इच्छाशक्ति होनी चाहिए।”

 

राँची की सड़कों का हाल अब तक क्यों नहीं सुधरा? मोराबादी बोरया रोड में सीमेंट कंक्रीट डालकर गड्ढे तो भर रहे हैं, क्या माइयाँ सम्मान योजना के नाम पर सड़कों का बजट तो कहीं कम नहीं हो गया? सीमेंट कंक्रीट डालने से पहले क्या ये सोचा गया था कि गड्ढे भरे जाएंगे या फिर हर गड्ढे को ‘सम्मान’ दिया जाएगा? लेकिन क्या यह सिर्फ खानापूरी के लिए है? कोकर से लालपुर के लोग भी टूटी सड़कों में चलने को मजबूर क्यों हैं? कब मिलेगा इनको राहत?

 

देश के रक्षा राज्यमंत्री एवं राँची के सांसद संजय सेठ के साथ आज सिमलिया में रिंग रोड के समीप बनने वाले 1.03 कि.मी. लंबी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया ||

 

देश के रक्षा राज्यमंत्री एवं राँची के सांसद संजय सेठ के साथ आज सिमलिया में रिंग रोड के समीप बनने वाले 1.03 कि.मी. लंबी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया @नवीन जायसवाल।

 

झारखंड में विधानसभा का बजट सत्र आज रांची में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ।

यह सत्र आज से 27 मार्च तक चलेगा। सत्र में कुल 20 कार्य दिवसों होंगे। 

इस सत्र में वित्तीय वर्ष 2024-25 का तृतीय अनुपूरक बजट भी पेश किया जाएगा।

 

रांची:झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का आगाज आज से होने जा रहा है. सुबह 11:30 राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार का अभिभाषण होगा. फिर शोक प्रकाश के बाद सभा की कार्यवाही स्थगित हो जाएगी. 25 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के बाद वाद-विवाद होगा.

 

रांची: झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार झारखंड बजट सत्र 2025 के उद्घाटन के दिन राज्य विधानसभा पहुंचे।

 

रांची जिले के कई थाना प्रभारी का तबादला और पदस्थापन

 

रांची : 26 फरवरी को मनाई जाएगी महाशिवरात्रि

 

रांची : 24 घंटे में SSP ने बदले आदेश, थाना प्रभारियों के तबादले में संशोधन, हटाये गये नामकुम थाना प्रभारी

 

रांची में #हुई #कांग्रेस विधायक दल की बैठक में झारखंड प्रभारी के. राजू जी ( @KRajuINC ) ने #मंत्रियों और #विधायकों को जनसेवा व संगठन को और मजबूत करने के निर्देश दिए।

 

झारखंड बीजेपी संगठनात्मक चुनाव पर अहम बैठक।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल और संगठनात्मक चुनाव के राष्ट्रीय सह प्रभारी डॉ. संबित पात्रा सोमवार को रांची पहुंचेंगे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal