Home » News Update » उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी

उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी

एक एक कर मिलने आए सभी आमजनों की समस्याएं सुनी एवं शीघ्र निष्पादन का भरोसा दिया।

चतरा : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त रमेश घोलप द्वारा जनता दरबार के माध्यम से समस्याओं को लेकर मिलने आए आमजनों की समस्याएं सुनी गई।

जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, अबुआ आवास, स्वास्थ्य विभाग से संबंधित, पेयजलापूर्ति, उग्रवादी हिंसा से संबंधित मामले समेत अन्य मामले शामिल है।

एक एक कर मिलने आए सभी आमजनों की समस्याओं से जुड़े आवेदनों का अवलोकन कर जल्द से जल्द मामले का निष्पादन करने का भरोसा आमजनों को दिया।

ज्ञात हो कि सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को पूर्वाह्न 11.30 बजे से 01.00 बजे अपराह्न तक समाहरणालय में उपायुक्त द्वारा जनता दरबार के माध्यम से आम जनों की समस्याएं सुन उनका निराकरण किया जाता है।

मो शाहबान की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal