Home » News Update » शनिवार 8 मार्च को तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत लगाया जाएगा।

शनिवार 8 मार्च को तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत लगाया जाएगा।

तेनुघाट:  माननीय सर्वोच्च न्यायालय, झारखंड उच्च न्यायालय एवं प्रधान जिला जज सह सत्र न्यायाधीश बोकारो के निर्देशानुसार शनिवार 8 मार्च को तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत लगाया जाएगा। आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल निष्पादन के लिए 3 बेंच का गठन किया गया है। इसकी पहले बेंच पर जिला जज द्वितीय सूर्य मणि त्रिपाठी एवं अधिवक्ता बिनोद कुमार गुप्ता, दूसरे बेंच पर एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल एवं अधिवक्ता प्रशांत पाल तथा तीसरे बेंच पर मुंसिफ शिवराज मिश्रा एवं अधिवक्ता गिरिवर कुमार महतो मौजूद रहेंगे। उक्त जानकारी अनुमंडल विधिक सेवा पदाधिकारी समिति के सचिव सह तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल ने दी। एसडीजेएम अग्रवाल ने बताया कि यहां आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अब तक कई मामलों का निष्पादन किया गया है। आगे बताया कि जिस भी मुवक्किल को अपने मामलों का समझौता के आधार पर मामले का निष्पादन कराना हो वह खुद या अपने अधिवक्ता के माध्यम से 8 मार्च को व्यवहार न्यायालय तेनुघाट में उपस्थित होकर मामले का निष्पादन करवा सकते हैं। अब तक लगभग सैकड़ों मामलों का निष्पादन हो चुका है।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal