Home » News Update » होली और रमजान को लेकर खागा थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित।

होली और रमजान को लेकर खागा थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित।

देवघर: होली और रमजान को लेकर रविवार को खागा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस सब इंस्पेक्टर महेंद्र कुमार मंडल जिसमें स्थानीय खागा थाना एस आई शिशुपाल महतो, मुरली मोहन गिरी, संतोष मंडल तथा शांति समिति के सदस्य गणमान्य लोग शामिल हुए बैठक में पुलिस सब इंस्पेक्टर ने कहा कि इस पर्व रमजान के महीने में ही होली का त्यौहार मनाया जाएगा इसलिए दोनों समुदाय के लोग आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ अपने अपने पर्व मनाए जिसमें किसी की भावना आहत न हो। उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि होली में नशापन हुड़दंग मचाने वाले आज सामाजिक तत्वों पर प्रशासन की पेनी नजर रहेगी और ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

और उन्होंने कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की जीत का त्यौहार है पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में समाज के हर वर्गों की जिम्मेदारी बनती है और उन्होंने सभी वर्गों के लोगों से अपील क्या की आपसी सौहार्द कायम कर एक दूसरे से मिलजुल कर अपना अपना त्यौहार मानवे और उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि आपसी सौहार्द और भाईचारा को कायम करने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। थाना क्षेत्र में पर्व के दौरान सौहार्द बिगड़ना वाले आज सामाजिक तत्वों और हुड़दंग्यों के खिलाफ प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगी। इस मौके पर उपस्थित अनवर खान, पशुपति कोल, इम्तियाज अंसारी, डॉक्टर जहांदार खान,, गणेश मंडल, राजू दास, हरिश्चंद्र महतो, मुश्ताक अंसारी, गोपाल सिंह एवं शांति समिति के सदस्य गण मौजूद रहे।

याकूब अंसारी की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal