Home » News Update » होली पर शांति व सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए टंडवा थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न।

होली पर शांति व सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए टंडवा थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न।

औरंगाबाद, टंडवा: होली के अवसर पर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से टंडवा थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी धनंजय कुमार ने की, जिसमें स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों, प्रबुद्ध नागरिकों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि होली का त्योहार हर्षोल्लास, भाईचारे एवं शांति के साथ मनाया जाए। थाना प्रभारी ने शराबबंदी कानून के सख्त अनुपालन पर जोर देते हुए कहा कि अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि शांति बनाए रखते हुए, अपने घरों में मिल-जुलकर होली मनाएं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि टंडवा बाजार, रामनगर, एकडारा, खजूरी, टीका, बसडीहा, कोनी सहित अन्य संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जाएगी। डीजे बजाने पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा और अशांति फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
थाना प्रभारी ने कहा कि होली की आड़ में किसी भी प्रकार की निजी रंजिश निकालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने सभी से रमजान माह को देखते हुए आपसी सौहार्द एवं धार्मिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की।
बैठक में उपस्थित प्रमुख लोग:
पूर्व मुखिया प्रतिनिधि एवं समाजसेवी अभय बैध, समाजसेवी राजेश कुमार,
पैक्स अध्यक्ष टंडवा अश्विनी कुमार सौरभ,
पूर्व पैक्स अध्यक्ष संजय पासवान,
पंचायत समिति सदस्य विवेक कुमार राज,
बिरजू कुमार, प्रभु राम, राजकुमार साव, धर्मेंद्र कुमार राम,
मो० जलाल, मुमताज अली, समाजसेवी जितेंद्र कुमार मेहता, राजू कुमार सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
होली सौहार्दपूर्वक मनाएं, पुलिस का सहयोग करें!

 

अविनाश कुमार की रिपोर्ट

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal