Home » News Update » डीवीसी के वरिष्ठ अधिकारियों ने बोकारो ताप विद्युत केंद्र का निरीक्षण किया

डीवीसी के वरिष्ठ अधिकारियों ने बोकारो ताप विद्युत केंद्र का निरीक्षण किया

बेरमो -बोकारो थर्मल ताप विद्युत केंद्र में 630 मेगावाट वाले इलेक्ट्रिकल स्विच यार्ड एवं कम्यूनिकेशन यार्ड के स्थानांतरण के संबंध में डीवीसी के वरिष्ठ अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इस दौरान तकनीकी निदेशक एस के पांडा, कार्यकारी निदेशक सिस्टम दिनेश सिंह, वरीय महा प्रबंधक सिस्टम जयंतो दत्त, वरीय महाप्रबंधक ट्रांसमिशन एस आर शर्मा, बोकारो थर्मल के वरीय महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरिया और उप महाप्रबंधक प्रशासन बी जी होलकर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

निरीक्षण के दौरान, अधिकारियों ने प्रतिष्ठान के तकनीकी भवन का निरीक्षण किया और इलेक्ट्रिकल स्विच यार्ड एवं कम्यूनिकेशन यार्ड के स्थानांतरण के लिए आवश्यक कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने यह सुनिश्चित करने के लिए कि बिजली उत्पादन में कोई व्यवधान न हो, और कम्युनिकेशन की समस्याओं का समाधान करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के बाद, अधिकारियों ने सभी विभागीय उप महाप्रबंधक एवं वरीय प्रबंधक के साथ एक बैठक की, जिसमें सभी विभाग के प्रमुख भी उपस्थित थे। इस बैठक में बिजली उत्पादन में व्यवधान को रोकने और कम्युनिकेशन की समस्याओं का समाधान करने पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने आवश्यक कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए और सभी विभागों को समन्वय में काम करने के लिए कहा।

बेरमो संवाददाता राजेश सागर की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal