राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की तथा राज्य के विकास व विधि-व्यवस्था से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। 
राज्यपाल ने इस अवसर पर राज भवन, राँची द्वारा प्रकाशित ‘राज भवन पत्रिका’ की प्रति प्रधानमंत्री को भेंट की। विदित हो कि यह पत्रिका 31 जुलाई 2024 से 31 जनवरी 2025 तक राज भवन, झारखण्ड की विभिन्न गतिविधियों पर आधारित है।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
