Home » News Update » डीएवी स्कूल पतरातु में पीवीयूएनएल के सौजन्य से बच्चों के लिए मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन

डीएवी स्कूल पतरातु में पीवीयूएनएल के सौजन्य से बच्चों के लिए मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन

पतरातु : डीएवी पब्लिक स्कूल पतरातु में पीवीयूएनएल के सौजन्य से स्कूली बच्चों के लिए मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया ।जिसमें कक्षा नर्सरी से पांचवीं तक के बच्चों की आंख और दांत की पूरी बारीकी से जांच की गई। इस शिविर में पी वी यू एन एल हॉस्पिटल के चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ तन्मय मिश्रा आंख के विशेषज्ञ के देखरेख में डॉक्टरों तथा मेडिकल की पूरी टीम ने इसमें हिस्सा लिया। जिसमें डॉ अमित कुमार डॉ रोहित कुमार रांची ने स्कूली बच्चों की दांत से संबंधित पूरी जांच की । स्कूल के प्राचार्य मनीष कुमार सिन्हा ने पुष्प गुच्छ देकर पूरी डॉक्टरों की टीम का स्कूल परिसर में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन स्कूली बच्चों के सेहत के लिए बहुत जरूरी है। बच्चों के शारीरिक जांच बहुत जरूरी है। वहीं डॉ तन्मय मिश्रा ने कहा कि डी ए वी पब्लिक स्कूल में बच्चों की स्वास्थ जांच की बहुत अच्छी व्यवस्था की गई। आंख था दांत की अच्छी तरह जांच किया गया।था दांत के डॉ अमित कुमार ने बच्चों की जांच के बाद कहा कि स्वास्थ्य को लेकर पतरातु के बच्चे और अविभावको में काफी जागरूकता है। जांच शिविर में सैकड़ों बच्चों की स्वास्थ्य,आंख और दांत की जांच की गई । मेडिकल टीम में शैलेश कुमार, मो सद्दाम, अमन कुमार, आनंद कुमार शामिल थे।वही इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के शिक्षकों और शिक्षिकाओ का बड़ा योगदान रहा जिसमें रचना सिन्हा, मोनिशा घोषाल, सुमित्रा देवी, स्मिता तिवारी, आशा नेहा, प्रीति बॉक्सला, वैष्णवी तिवारी, अनुराधा, पूजा शामिल थे

 

पतरातू से गुलाम सरवर की खास रिपोर्ट

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal