Home » News Update » ईद और रामनवमी को लेकर सदर थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न

ईद और रामनवमी को लेकर सदर थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न

मो साहबान

चतरा: सदर थाना परिसर में बुधवार को ईद और रामनवमी पूजा के मद्देनजर शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में क्षेत्र की शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में सभी अखाड़ों के अध्यक्षों सहित शांति समिति के सदस्य, चतरा बीडीओ, सी ओ चतरा ,सदर थाना प्रभारी विपिन कुमार और स्थानीय गणमान्य लोग शामिल हुए।बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी त्योहारों- ईद और रामनवमीऔर सरहुल पूजा को शांतिपूर्ण और आपसी भाईचारे के साथ मनाने के लिए आवश्यक तैयारियों और दिशा-निर्देशों पर विचार-विमर्श किया गया। थाना प्रभारी ने सभी अखाड़ा अध्यक्षों से निर्धारित नियमों का पालन करने और किसी भी तरह की अफवाह या अशांति फैलाने वाली गतिविधियों से बचने की अपील की। साथ ही, यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया कि जुलूस और अन्य आयोजन निर्धारित समय और रूट पर ही संपन्न हों।शांति समिति के सदस्यों ने भी त्योहारों के दौरान पुलिस बल की तैनाती, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर अपने सुझाव रखे। सभी अखाड़ा अध्यक्षों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि वे अपने स्तर पर भी शांति और एकता बनाए रखने के लिए प्रयास करेंगे।सदर थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि त्योहारों के दौरान चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जाएगी और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए जाएंगे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal