बेरमो: सीसीएल कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार ने डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल कथारा की प्रातःकालीन प्रार्थना सभा में शिरकत की। इस अवसर पर छात्राओं ने तिलक और आरती के साथ वैदिक परंपरा का निर्वहण करते हुए उनका अभिनंदन किया। प्राचार्य ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया और महाप्रबंधक महोदय को शॉल तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया।
महाप्रबंधक सी सी एल कथारा संजय कुमार ने ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ एवं ‘योग दिवस’ के अवसर पर हुए सभी प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण किया। इन प्रतियोगिताओं में चित्रकला, नारा लेखन, निबंध और नुक्कड़ नाटक शामिल थे।
महाप्रबंधक महोदय ने सभी विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। वही कथारा सी सी एल महाप्रबंधक संजय कुमार ने कहा कि प्रतिस्पर्धा बच्चों के भीतर प्रतिभा निखारने के साथ-साथ जीवन की समस्याओं से निपटने के गुर सिखाती है। उन्होंने कहा कि आज के युग में बच्चों के अंदर प्रतिस्पर्धा की भावना अत्यंत आवश्यक है। यह प्रतिस्पर्धा बच्चों का मानसिक विकास तो करती ही है, साथ ही साथ इन्हें भविष्य में आने वाली चुनौतियों के लिए भी तैयार करती है।
कथारा सी सी एल महाप्रबंधक संजय कुमार ने प्राचार्य महोदय की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह विद्यालय प्राचार्य के नेतृत्व में बच्चों की प्रतिभा निखारने का हर संभव प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी ही कल का स्वर्णिम भविष्य है, इसलिए इनका चतुर्मुखी विकास अत्यंत आवश्यक है जो विद्यालय परिवार बखूबी कर रहा है।
राजेश सागर की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
