Home » News Update » सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास।

सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास।

पतरातू: जिला परिषद रामगढ़ विभाग द्वारा डीएमएफटी मद के अंतर्गत रामगढ़ जिला पतरातू प्रखंड पटेल नगर में पानी टंकी के समीप सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य का शुभ शिलान्यास आज लोकप्रिय विधायक बड़कागांव विधानसभा रोशन लाल चौधरी जी के कर कमलों के द्वारा नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर विधिवत किया गया। विधायक ने कहा कि सामुदायिक भवन के निर्माण से लोगों को सामाजिक कार्यों में सुविधाएं मिलेंगी। प्रखंड के सभी गांवो का विकास करना मेरी पहली प्राथमिकता है।

मौके पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष मनोज राम भुरकुंडा मंडल अध्यक्ष भाजपा सतीश मोहन मिश्रा भाजपा नेता योगेश दांगी सांसद प्रतिनिधि राकेश सिन्हा पटेल नगर मुखिया गुलाबो देवी सुंदर नगर मुखिया विकास पांडे भाजपा जिला मंत्री संजीव कुमार बावला अमरेश सिंह राकेश चौधरी विनोद सिंह सत्येंद्र नारायण सिंह कवि राय राजेश सोनी विश्वरंजन सिन्हा पूर्व मुखिया विमल राय युगल नायक आदि मौजूद रहे।

गुलाम सरवर की खास रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal