Home » News Update » दो पक्षों के बीच बकाया पैसा माँगने को लेकर हुई मारपीट, एक गिरफ्तार, एसडीपीओ ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।

दो पक्षों के बीच बकाया पैसा माँगने को लेकर हुई मारपीट,   एक गिरफ्तार, एसडीपीओ ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।

गिरिडीह: पुलिस को सुचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम मुण्डराडीह में दो पक्षों के बीच बकाया पैसा माँगने को लेकर मारपीट हुई है। मारपीट के दौरान अनाउल अंसारी के शरीर पर चाकु से मार दिया है तथा घायल अनाउल को ईलाज हेतु सदर अस्पताल ले जाने के क्रम मे मृत्यु हो गयी है।

उक्त सूचना से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक गिरिडीह डॉ विमल कुमार द्वारा एक एसआईटी टीम अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर जीत वाहन उरांव गिरिडीह के नेतृत्व में अभियुक्त मकसूद अंसारी उम्र करीब साकिन मुण्डराडीह थाना बेंगाबाद जिला गिरिडीह की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया। इसी कड़ी में तत्परता के साथपुलिस टीम के द्वारा दिनांक 01.09.2025 को अभियुक्त को अशगन्दों जंगल के पास से उक्त अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया तथा इनके निशानदेही पर घटना करने में प्रयुक्त चाकु को बरामद किया गया। इस संबंध में बेगाबाद थाना कांड सं0-130/25 दिनांक – 01/09/2025 धारा- 103 (1)/3 (5) बीएनएस दर्ज किया गया है। वंही गिरफ्तार अभियुक्त का नाम मकसूद अंसारी उम्र करीब 40 वर्ष पिता बसीर अंसारी साकिन मुण्डराडीह थाना बेंगाबाद जिला गिरिडीह का निवासी है तथा उसके पास से रियलमे कम्पनी का स्मार्टफोन तथा घटना के समय अभियुक्त द्वारा पहने हुए कपड़ा शर्ट एवं पैंट खुन से सना मिट्टी जैसा प्रतित होता मिट्टी एवं कंट्रोल सैंपल मिट्टी एवं खुन जैसा दाग लगा हुआ एक चमकीला धारदार चाकु बरामद किया गया।

वंही इस छापेमारी टीम मे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर गिरिडीह पुनि ममता कुमारी, मु अंचल, कैम्प बेंगाबाद, पुअनि जितेन्द्र कुमार सिंह, थाना प्रभारी बेंगाबाद पुअनि विजय मंडल, पुअनि रविन्द्र कुमार सिंह, पुअनि विभुति देव, सअनि बुधेश्वर सरदार, हव प्रमोद दा, आरक्षी 702 अजीत कुमार अनुसंधानकर्ता का नाम पुअनि जितेन्द्र कुमार सिंह, थाना प्रभारी वेगाबाद शामिल थे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal