Home » News Update » आज चतरा जिले और आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित।

आज चतरा जिले और आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित।

मो शाहबान की रिपोर्ट,

चतरा: चोरकारी ईटखोरी में स्थित 220/132/33 के.वी. ग्रिड सब-स्टेशन के रखरखाव और मरम्मत कार्य के लिए गुरुवार को आवश्यक विद्युत अवरोध (शटडाउन) लिया गया है। यह शटडाउन 220 के.वी. ईटखोरी-डालटेनगंज और ईटखोरी-लातेहार ट्रांसमिशन लाइनों पर सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक प्रभावी रहेगा।

 

इस अवधि के दौरान ईटखोरी ग्रिड सब-स्टेशन से चतरा जिले और आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से इस असुविधा के लिए सहयोग करने और अपनी आवश्यक तैयारियां पहले से सुनिश्चित करने की अपील की है। विभाग ने बयान जारी कर कहा कि उपभोक्ताओं की सुरक्षा और सतत विद्युत आपूर्ति उनकी प्राथमिकता है। इस कार्य में सहयोग के लिए उपभोक्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया है।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal