Home » News Update » प्रखंड विकास पदाधिकारी ने की पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक, दिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश।

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने की पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक, दिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश।

दीपक कुमार

कान्हाचट्टी(चतरा): प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार प्रकाश की अध्यक्षता में कान्हाचट्टी प्रखंड के सभी पंचायतों के मुखिया, वार्ड सदस्यों और जनप्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। प्रखंड सभागार में आयोजित इस बैठक में विकास कार्यों को गति देने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा हुई।

 

बीडीओ सुनील कुमार प्रकाश ने जनप्रतिनिधियों को विकास योजनाओं को ग्राम सभा के माध्यम से संचालित करने और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मनरेगा कर्मियों को सद्भावना और निष्ठा के साथ कार्य करने की सलाह दी। साथ ही, उन्होंने सचिवालय में समय-सारणी का पालन करने और कार्यों में शांति व समन्वय बनाए रखने का आग्रह किया।

 

बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने प्रखंड में चल रही योजनाओं की प्रगति और चुनौतियों पर भी अपने विचार साझा किए। बीडीओ ने सभी को एकजुट होकर प्रखंड के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal