Home » News Update » अवैध क्लिनिक को जिला प्रशासन ने बड़ी सूझबूझ के साथ किया सील।

अवैध क्लिनिक को जिला प्रशासन ने बड़ी सूझबूझ के साथ किया सील।

50 नामजद सहित 300 अज्ञात पर एफआईआर दर्ज।

अधिकतर दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान रखे बंद, जिससे बाजारों में छाया सन्नाटा।

हंटरगंज(चतरा): चतरा जिले के हंटरगंज प्रखंड क्षेत्र के दंतार गांव में स्थित एक अवैध क्लिनिक को बड़ी ही सूझबूझ के साथ जिला प्रशासन की टीम ने बीते रात्रि को सील कर दी वही प्रशासन ने 50 नामजद सहित 300 अज्ञात व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज किया है। ज्ञात हो कि गुरुवार को इस अवैध क्लिनिक को सील करने पहुंची टीम को ग्रामीणों का काफी विरोध का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद एसडीओ के नेतृत्व में टीम तो वापस आ गई लेकिन पुलिस कर्मी वहीं डटे रहे । अंततः टीम देर रात्रि को दूसरी बार पुलिस फोर्स के साथ क्लिनिक पर पहुंची और अवैध क्लिनिक को सील कर दिया। हालांकि इस दौरान भी ग्रामीणों का काफी आक्रोश देखने को मिला। इधर सुबह होते ही आक्रोशित दंतार के दुकानदारों ने अपने अपने दुकान रखा जिससे दोपहर दो बजे तक बाजार में सन्नाटा छाया रहा। सूत्रों के हवाले से खबर मिल रही है की पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में अवैध क्लिनिक मकान मालिक के बेटा को गिरफ्तार कर लिया है ,वही अन्य आरोपियों के धर पकड़ को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है।

 

*क्या है पूरा मामला जानते हैं विस्तार से*

एक ओर जिला प्रशासन अवैध क्लिनिक के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। ताकि गरीबों को कोई झोलाछाप डॉक्टरों के द्वारा अनहोनी ना हो। हाल ही में झोलाछाप डॉक्टरों के लापरवाही से एक प्रसूता और एक बच्चे की मौत हुई थी। जिसके बाद डीसी कीर्ति श्री के द्वारा एक टीम का गठन किया गया। जिसमें टीम के द्वारा करीब 5 अवैध क्लिनिक को सील किया है। जिसके बाद गुरुवार को लगभग 3 बजे एसडीओ जहूर आलम के नेतृत्व में टीम अवैध क्लिनिक को सील करने दंतार गांव पहुंची । जहां मेन चौक दंतार के पास चंदन नामक व्यक्ति बिना रजिस्ट्रेशन के क्लिनिक चला रहे थे। इसकी शिकायत मिलने पर विभाग ने जांच की और क्लिनिक को सील करने की कोशिश की ।हालांकि इस दौरान स्थानीय लोग और मरीज के परिजन वहां एकत्र हो गए और विरोध करना चालू कर दिया । ग्रामीणों का कहना था कि यहां सस्ते में इलाज होता है। आगे उन्होंने कहा कि बुनियादी सुविधाएं का इस गांव में घोर अभाव है एक स्वास्थ्य उपकेंद्र है, जहां ना तो चिकित्सक रहते हैं ना ही नर्स रहती है। ऐसे में हमलोगो का ईलाज इसी डॉक्टर के भरोसे चल रहा है। सड़क की स्थिति दायनीय है समय पर एंबुलेंस भी नही पहुंचती है। सूचना मिलते ही हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार और वशिष्ठ नगर जोरी थाना प्रभारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया । इसके बाद एसडीओ और विभाग की टीम वहां से निकल सकी। हालांकि इस दौरान वशिष्ठ नगर थाना पुलिस वहां डटे रही अंततः टीम देर रात्रि को दूसरी बार पुलिस फोर्स के साथ क्लिनिक पर पहुंची और अवैध क्लिनिक को सील कर दिया।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal