बोकारो: पुलिस अधीक्षक बोकारो के निर्देशानुसार चतरोचट्टी थाना अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय हूरलूंग में थाना प्रभारी दीपक कुमार राणा के नेतृत्व में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी ने विद्यालय में उपस्थित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। इनमें रोड सेफ्टी व यातायात नियम, नशा मुक्ति, पोक्सो एक्ट, डायल 112, डायल 108, डायल 1930 सेवाएं तथा साइबर अपराध से बचाव शामिल थे।
उन्होंने छात्रों को यातायात नियमों का पालन करने की अपील की तथा ड्रग्स और नशे के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी। साथ ही बढ़ते साइबर अपराधों से सावधान रहने और उनसे बचाव के उपाय भी विस्तार से बताए।
थाना प्रभारी श्री राणा ने कहा कि “नशे से दूरी और यातायात नियमों का पालन ही सुरक्षित भविष्य की गारंटी है।”
विद्यालय प्रबंधन एवं छात्रों ने इस कार्यक्रम की सराहना की और इसे बेहद उपयोगी बताया।
मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980