Home » News Update » तेनुघाट — अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुवा कि अध्यक्षता में अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय तेनुघाट में बैठक आहूत की गई।

तेनुघाट — अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुवा कि अध्यक्षता में अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय तेनुघाट में बैठक आहूत की गई।

तेनुघाट — अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुवा कि अध्यक्षता में अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय तेनुघाट में बैठक आहूत की गई जिसमें मुख्य रूप से स्वर्ग जगरनाथ महतो के पुत्र राजू महतो, बेरमो विधायक जय मंगल सिंह के प्रति निधि सन्तन सिंह, डी भी सी चंद्रपुरा, और बोकारो थर्मल के डी जी एम और हाइव एसोशिएशन के मालिक उपस्थित रहे। त्रिपक्षीय वार्ता को लेकर बैठक आहूत की गई।

 परन्तु नव निविदा प्राप्त जे डी एम एस ट्रांसपोर्टर इस बैठक में उपस्थित नहीं होने के कारण निर्णायक स्थिति में वार्ता नहीं हो सकी। अगली बैठक एक नवंबर दिन शनिवार को चंद्रपुरा के डायरेक्टर बंगला में दिन के 11 बजे से रखी गई है।

जिसमें अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुवा ने स्पष्ट निर्देश डी भी सी प्रबंधन को दिया है कि बैठक में ट्रांसपोर्टर जी डी एम एस अनिवार्य रूप से उपस्थिति हो। जवाबदेही डी भी सी के अधिकारियों को दिया गया।

आगे बताते चले कि बि टी पी एस और सी टी पी एस डी भी सी के छाई का उठाव बीते कई माह से बंद रखा गया है। छाई उठाव को लेकर स्थानीय हाइव मालिक और डी भी सी के प्रबंधन के बीच विवाद चल रहा है। जिसके कारण कई माह से छाई उठाव को लेकर बंद रखा गया है।

हाइव एसोशिएशन के मालिक की ओर से सात सूत्री निम्न मांग रखी गई है डी भी सी के प्रबंधन से।

1/ छाई ट्रांसपोर्टिंग में ट्रिप ट्रेलर नही चलेगा,10,12,14 और 16 चक्का गड्डियां भारत सरकार के भार क्षमता के अनुसार चलेगी ओवर लॉर्ड नहीं चलेगा।

 

2/ स्थानीय एवं लोकल 75 प्रतिशत गाड़ियों चलाना ट्रांसपोर्टर के जवाबदेही होगी।

 

3/ हाइव कोयलांचल ऑनर एसोशिएशन की गाड़ियों को प्राथमिकता के आधार पर उचित दर से भुगतान करना होगा।

 

4/ 15 दिनों के अंदर सड़क मार्ग से 70% कोयला सी टी पी एस एवं बी टी पी एस को लेना होगा।

 

5/ छाई ट्रांसपोर्टिंग में जो भी गाड़िया पासिंग होगी हाइव कोयलांचल ऑनर एसोशिएशन के अनुशंसा के उपरांत होगा।

 

6/ सी टी पी एस छाई में 42 मजदूर एवं बी टी पी एस में 57 कार्यरत मजदूरों को स्थानीय विस्थापितों को रोजगार सुनिश्चित एवं ई पि एफ, और ई इस आई दिया जाय।

 

7/ छाई लोडिंग में स्थानीय विस्थापितों को प्राथमिकता दी जाए।

 

मौके पर बोकारो थर्मल पुलिस निरीक्षक पिंकू कुमार यादव, चंद्रपुरा थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह, मुन्ना विश्वकर्मा, अंशु राय, अब्दुल जमील, मोहम्मद यूसुफ सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal