कथारा:(बोकारो) कथारा ओपी क्षेत्र अंतर्गत बांध बस्ती की रहने वाली वयोवृद्ध महिला मुटरी देवी (उम्र लगभग 65 वर्ष) बीते 27 अक्टूबर 2025 की शाम से लापता हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुटरी देवी महली बांध छठ घाट से बांध कॉलोनी के बीच कहीं गुम हो गईं। अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है, जिससे परिवारजन अत्यंत चिंतित हैं।
गुमशुदा महिला ने घटना के समय पीले रंग की साड़ी पहन रखी थी और हाथ में एक झोला भी था।
स्थानीय पुलिस एवं समाजसेवी इस महिला की तलाश में जुटे हैं।
यदि किसी व्यक्ति को मुटरी देवी के बारे में कोई जानकारी मिले तो कृपया निम्न नंबरों पर संपर्क करें—
📞 9608015868 (OC Kathara OP)
📞 7979823754 (समाजसेवी गोपाल)
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि महिला के संबंध में कोई भी जानकारी तुरंत साझा करें, ताकि उन्हें जल्द से जल्द उनके परिजनों से मिलाया जा सके।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
