Home » News Update » तेनुघाट महाविद्यालय में सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

तेनुघाट महाविद्यालय में सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

तेनुघाट–तेनुघाट महाविद्यालय में शुक्रवार को भारत के लौहपुरुष एवं महान स्वतंत्रता सेनानी सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती “राष्ट्रीय एकता दिवस” के रूप में बड़े ही उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो सुदामा तिवारी ने भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी सरदार वल्लभभाई पटेल के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात महाविद्यालय के सभी शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मी द्वारा भी पुष्प अर्पित किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य श्री तिवारी ने सरदार पटेल के जीवन, आदर्शों और राष्ट्रीय एकता में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया तथा उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता की शपथ ली गई, जिसमें महाविद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और देश की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने का संकल्प लिया। इसके साथ ही भारत की पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मौके पर महाविद्यालय के प्रो श्रीकांत प्रसाद, प्रो महावीर यादव, प्रो दिनेश्वर स्वर्णकार, प्रो धनन्जय रविदास, प्रो कालीचरण महतो, एनएसएस पदाधिकारी प्रो रावण मांझी, प्रमोद कुमार, विनय यादव सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal