Home » News Update » तेनुघाट — बोकारो जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी ने रविवार को जिला परिषद आबद्ध अनुदान योजना मद से क्षेत्र में कई योजनाओं का शिलान्यास

तेनुघाट — बोकारो जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी ने रविवार को जिला परिषद आबद्ध अनुदान योजना मद से क्षेत्र में कई योजनाओं का शिलान्यास

तेनुघाट — बोकारो जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी ने रविवार को जिला परिषद आबद्ध अनुदान योजना मद से क्षेत्र में कई योजनाओं का शिलान्यास किया। इसमें होसिर पूर्वी पंचायत के ब्राह्मण टोला स्थित बुढ़वा महादेव मंदिर में पेभर्स ब्लॉक निर्माण कार्य एवं तुलबुल पंचायत स्थित मैदान के बगल में चबूतरा निर्माण कार्य शामिल है। इस संबंध में जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी ने कहा कि विकास को लेकर लगातार गंभीर हूं,और क्षेत्र में प्राथमिकता के साथ विकास के कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जो भी जन उपयोगी और जन कल्याणकारी योजना आवश्यक है, उसे स्थानीय लोगों के सुझाव और सहयोग से प्राथमिकता के साथ हर परिस्थिति में समस्या का त्वरित समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। मौके पर मुखिया सावित्री देवी, पंसस गीता देवी, वार्ड सदस्य जगतारिणी देवी, समाजसेवी चितरंजन साव, मोहन नायक, सुधीर ठाकुर, चितरंजन सिंह, तुमन तिवारी, मनी सिंह, अनिल चौधरी, प्रकाश सिंह आदि मौजूद थे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal