Home » News Update » श्री मद् भागवत महापुराण कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवान वांग्मय विग्रह की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

श्री मद् भागवत महापुराण कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवान वांग्मय विग्रह की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी के पतरातू स्थित विधायक आवासीय कार्यालय में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ के तृतीय दिवस में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी ।

 

आज प्रातः मुख्य यजमान श्री रोशन लाल चौधरी ने सह परिवार आचार्य पंडित सत्येंद्र दुबे जी के द्वारा आवाहित गणपत्यादि देवताओं का पूजन किया।

 

तत्पश्चात सायंकाल में व्यास श्री सत्यप्रकाश तिवारी शंख बाबा के नाम से प्रसिद्ध मुखारविंद से भक्तों को भगवान के वांग्मय विग्रह का श्रवण कराया गया। जिसमें कथा प्रसंग वश सति चरित्र,जड़भरत कथा शिव विवाह, अजामिल प्रसंग, ध्रुव चरित्र का वर्णन किया गया।

 

कथा प्रसंग में व्यास जी ने मनुष्य मात्र की कल्याण के लिए शास्त्रों द्वारा बताए गए आचरण भागवत सेवा ,मानव सेवा, समस्त जीव मात्र की कल्याण की अनेक को मार्ग को बताया।

 

कार्यक्रम के दौरान ही बरकाकाना के पुरोहित कृष्ण कांत पाठक जी को प्रतीक वसंन और श्रीमद् भागवत गीता देकर मुख्य जजमान माननीय विधायक रोशन लाल चौधरी जी के द्वारा स्वागत सत्कार किया गया।

 

कथा संचालन में आचार्य पंडित सत्येंद्र दूबे, पंडित अमृत मिश्रा, पंडित पंकज तिवारी, पंडित राजा तिवारी, पंडित राधेश्याम दुबे सहित अन्य ब्राह्मण सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal