Home » News Update » तेनुघाट —- नव वर्ष पर बेरमो अनुमंडल के पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने अनुमंडल के लोकप्रिय पिकनिक स्थलों तेनुघाट डैम , ललपनिया, बेरमो, चंद्रपुरा सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर विशेष निगरानी की योजना बनाई है।

तेनुघाट —- नव वर्ष पर बेरमो अनुमंडल के पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने अनुमंडल के लोकप्रिय पिकनिक स्थलों तेनुघाट डैम , ललपनिया, बेरमो, चंद्रपुरा सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर विशेष निगरानी की योजना बनाई है।

तेनुघाट —- नव वर्ष पर बेरमो अनुमंडल के पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने अनुमंडल के लोकप्रिय पिकनिक स्थलों तेनुघाट डैम , ललपनिया, बेरमो, चंद्रपुरा सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर विशेष निगरानी की योजना बनाई है।

इस बारे में अनुमंडल पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने सुरक्षा तैयारियों को देखकर सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का निर्देश दिया। इस दौरान वे खुद तेनुघाट सहित अन्य पर्यटन स्थलों की व्यवस्था का निरीक्षण किया।

उन्होंने बताया कि नव वर्ष पर हजारों सैलानी पिकनिक मनाने इन जगहों पर आते हैं, इसलिए प्रशासन की प्राथमिकता लोगों की सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखना है। इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने सख्त चेतावनी दी है कि शराब पीकर ड्राइव करने वालों, मनचलों और तेज बाइक चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पिकनिक स्थलों पर एल्को-मीटर से जांच की जाएगी और नशे में वाहन चलाते पकड़े जाने पर गाड़ी जब्त कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, ट्रैफिक पुलिस को भी सुचारू यातायात के लिए तैनात किया जाएगा। वंही पुलिस प्रशासन ने आमजनों से अपील की है कि वे पिकनिक के दौरान संयम बनाए रखें और किसी प्रकार की लापरवाही न करें।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal