Home » News Update » तेनुघाट —- शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अनूठी पहचान बनाने के साथ-साथ छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु संकल्पित डी ए वी पब्लिक स्कूल तेनुघाट

तेनुघाट —- शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अनूठी पहचान बनाने के साथ-साथ छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु संकल्पित डी ए वी पब्लिक स्कूल तेनुघाट

तेनुघाट —- शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अनूठी पहचान बनाने के साथ-साथ छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु संकल्पित डी ए वी पब्लिक स्कूल तेनुघाट ने आज स्थानीय ‘चिल्ड्रेन पार्क’ में वार्षिक खेल प्रतियोगिता ‘पराक्रम’ आयोजन किया, जिसमें छात्र-छात्रा उत्साहपूर्वक भाग लिए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मुकेश कुमार मछुआ अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अमिताभ दास गुप्ता प्राचार्य डी ए वी ढोरी एवं श्रीमती माला कुमारी (जिला परिषद सदस्य), श्रीमती नीलम श्रीवास्तव मुखिया तेनुघाट, एवं डी ए वी स्वांग, जी. जी.पी.एस. के खेल शिक्षक एवं हज़ारों की संख्या में सम्मानित अभिभावक उपस्थित हुए।

बच्चों द्वारा मुख्य अतिथि का तिलक लगाकर स्वागत किया गया एवं प्राचार्या स्तुति सिन्हा ने आए हुए अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंट की तत्पश्चात् मुख्य अतिथि के सम्मान में दयानंद, हंसराज,श्रद्धानंद एवं विरजानंद हाऊस के बच्चों द्वारा मार्च पास्ट करते हुए सलामी दी गई। खेल -भावना को बनाए रखने लिए नेशनल खिलाड़ियों के द्वारा मशाल दौड़ लगाई गई। तत्पश्चात् डी ए वी परंपरा का पालन करते हुए मुख्य अतिथि के द्वारा डी ए वी झंडे को फहराया गया एवं सामूहिक रूप से डी ए वी गान गाया गया। तदनन्तर मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथि के द्वारा आकाशगामी रंग-बिरंगे गुब्बारों को उड़ाकर खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।

तत्पश्चात अनेक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें जलेबी प्रतियोगिता , चॉकलेट प्रतियोगिता सूई -धागा प्रतियोगिता, पग-बाधा दौड़ प्रतियोगिता एवं रिले रेस ,मटका -संतुलन प्रतियोगिताएँ आयोजित की गई जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

आज के इस खेल कार्यक्रम को अधिक रोचक बनाने के लिए अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित भी किए गए। इसके साथ ही विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों एवं अभिभावकों के लिए दौड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि छात्र-छात्राएँ उत्कृष्ट शिक्षा प्राप्त कर आगे बढ़े एवं विद्यालय का नाम रोशन करें, डी ए वी तेनुघाट के विद्यार्थियों द्वारा शिक्षा के साथ-साथ खेल-कूद के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया जा रहा है जो निश्चय ही प्रशंसनीय कार्य है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

प्राचार्या श्रीमती स्तुति सिन्हा ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन अंग्रेज़ी शिक्षक संदीप कुमार, शिक्षिका साक्षी श्रेया एवं अनन्या कुमारी कक्षा आठवीं के द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्या ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal