Home » News Update » झारखंड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना के लाभुकों को हुआ राशि भुगतान

झारखंड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना के लाभुकों को हुआ राशि भुगतान

बोकारो: उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देशानुसार जिले में झारखंड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना के अंतर्गत नवंबर 2025 माह के लिए लाभार्थियों को राशि का भुगतान कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। जिले में इस योजना के तहत कुल 3,54,158 लाभार्थी महिलाओं को लाभान्वित किया गया है। संबंधित राशि डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खातों में भेज दी गई है।

इसकी जानकारी सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा पियूष ने बुधवार को दी। कहा कि जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया गया कि सभी पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से योजना का लाभ प्राप्त हो। झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करना एवं उनके सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal