Home » News Update » सीसीएल कर्मी रियाजुद्दीन का आकस्मिक निधन, गांव में शोक की लहर

सीसीएल कर्मी रियाजुद्दीन का आकस्मिक निधन, गांव में शोक की लहर

झिरकी: सीसीएल कथारा क्षेत्र अंतर्गत कथारा कोलियरी में कार्यरत कर्मी रियाजुद्दीन (59 वर्ष) का आज तड़के सुबह करीब 5 बजे उनके आवास झिरकी में आकस्मिक निधन हो गया। उनके अचानक निधन की खबर से परिजनों सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

मिली जानकारी के अनुसार रियाजुद्दीन कथारा कोलियरी के ई एंड एम (E&M) सेक्शन में मैकेनिकल फिटर के पद पर कार्यरत थे। वे अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

रियाजुद्दीन अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और पांच पुत्रियों से भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और घर में मातम पसरा हुआ है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि रियाजुद्दीन एक मिलनसार और समाजसेवी स्वभाव के व्यक्ति थे। वे हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे रहते थे। उनके निधन से न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे गांव में शोक का माहौल है।

कई ग्रामीणों, सहकर्मियों और परिचितों ने उनके आवास पहुंचकर शोक-संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

दोपहर 2:00 बजे झिरकी कब्रिस्तान में नमाजे जनाजा अदा कर सुपुर्द ए खाक किया जाएगा।

मोहम्मद सिराज की रिपोर्ट

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal