Home » News Update » भुरकुंडा में मनाई गई अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती

भुरकुंडा में मनाई गई अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती

पूर्व प्रधानमंत्री एवं ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती के अवसर पर भुरकुंडा पंचायत भवन में मंडल अध्यक्ष अजय पासवान के नेतृत्व में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन महेंद्र सिंह जी ने किया।

इस अवसर पर अटल जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें सादर नमन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि अटल जी की विचारधारा, मूल्य-आधारित राजनीति और सुशासन की सोच आज भी देश के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके द्वारा स्थापित संवाद और लोकतांत्रिक मूल्यों की परंपरा सदैव मार्गदर्शक रहेगी।

कार्यक्रम के दौरान नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष अजय पासवान जी एवं मंडल प्रतिनिधि सतीश मोहन मिश्रा जी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। साथ ही समस्त देशवासियों को सुशासन दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं।

कार्यकर्ता गण: योगेश दांगी, सतीश मोहन मिश्रा, संतोष शर्मा, शैलेन्द्र कुमार, शंकर प्रसाद, ज्योति सिंह, राजेश गुप्ता, सुभाष दास, बाबूलाल नायक, अखिलेश टोप्पो, राजू मल्होत्रा, बिनु भगत, जे.पी. पांडे, संजय पांडे, जनार्दन सिंह, विजय सिंह, राकेश कुमार, मिंटू सोनी।

 

रिपोर्ट अभिषेक मिश्रा

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal