Home » News Update » अटल परिसर टंडवा में धूमधाम से मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी का 101वां जयंती

अटल परिसर टंडवा में धूमधाम से मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी का 101वां जयंती

टंडवा : प्रखंड अंतर्गत अटल परिसर टंडवा में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 101वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इसको लेकर एनटीपीसी के अटल परिसर में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हटिया विधायक नवीन जायसवाल, सिमरिया विधायक उज्जवल दास, पूर्व विधायक किशुन कुमार दास व भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता अक्षयवट पाण्डेय व संचालन टंडवा सांसद प्रतिनिधि ईश्वर दयाल पाण्डेय ने किया। जहां उपस्थित लोगों ने उनके प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया। इसके बाद अतिथियों ने तीन सौ से अधिक जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। वहीं हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन और कार्यो का स्मरण करते हुए कहा कि वाजपेयी न केवल एक कुशल वक्ता और महान कवि थे, बल्कि उनके कार्यकाल में देश में अद्वितीय विकास हुआ। सिमरिया विधायक उज्जवल दास ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी ने देश को प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए देश को आर्थिक तंगी से उबारा और सामरिक महत्व के पोखरण परमाणु परीक्षण कराया। पूर्व विधायक किशुन कुमार दास ने कहा आज के दिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है जो अटल बिहारी वाजपेई के आदर्शों और कुशल नेतृत्व की याद दिलाता है। अटल जी के आदर्शों को अपनाकर हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता ने कहा कि अटल जी सभी दलों के नेताओं के प्रिय थे, वे सर्वमान्य नेता थे। शिक्षा विद डॉ नंद किशोर सुलभ ने कहा कि अटल जी का विचार आज भी हम सभी को प्रेरणा देता है। धन्यवाद ज्ञापन संयोजक उपेन्द्र पांडेय ने किया। इस मौके पर विशेष रूप में भाजपा जिला महामंत्री मिथलेश गुप्ता, मुखिया संघ जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रदीप सिंह, जिप सदस्या सह मिश्रौल मंडल अध्यक्ष देवंती देवी, वरिष्ट नेता विजय चौबे, कामेश्वर पांडेय, छेदी पांडेय, प्रमोद सिंह, सुनील चौरसिया, गोविन्द तिवारी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal