कन्हैया सिंह यादव ने अपने आवास पर नव-निर्वाचित भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय पासवान का स्वागत किया
भुरकुंडा: रामगढ़
चोरघरा पंचायत स्थित भाजपा नेता कन्हैया सिंह यादव ने अपने आवास पर नव-निर्वाचित भुरकुंडा भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय पासवान से मुलाकात की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बनने पर अजय पासवान का भगवा अंगवस्त्र देकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।
इस मौके पर भाजपा नेता कन्हैया सिंह यादव, उप मुखिया करण सिंह, बूथ अध्यक्ष भाजपा तरुण राज, बूथ संयोजक प्रेम दुबे, बूथ अध्यक्ष भाजपा आनंद मंडल एवं बूथ अध्यक्ष भाजपा आर.एन. सरकार सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रिपोर्ट अभिषेक मिश्रा
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
