Home » News Update » प्रथम महिला राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए गिरिडीह के 10 सदस्यीय टीम बोकारो के लिए रवाना

प्रथम महिला राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए गिरिडीह के 10 सदस्यीय टीम बोकारो के लिए रवाना

गिरिडीह जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव अमित स्वर्णकार ने बताया कि 27 से 29 दिसंबर को बोकारो के गुरुगोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल में होने प्रथम महिला राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेने गिरिडीह के 10 सदस्यीय टीम जिसमें 8 महिला खिलाड़ी और 1 कोच आकाश कुमार स्वर्णकार और 1 मैनेजर शामिल है।

उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में पूरे भारत से लगभग 1000 महिला ताइक्वांडो खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है।

इस टीम में जूनियर आयु वर्ग में साक्षी बर्नवाल, अंजुम आरा, कैडेट आयु वर्ग में तनीषा आर्या, सोनाक्षी कुमारी, आयशा विंत अफजल, वही सब-जूनियर वर्ग में ज्योति राज , आस्था गुप्ता और शिवानी राज शामिल हैं।

श्री स्वर्णकार ने बताया कि इस वर्ष जितने भी प्रतियोगिता अब तक हुए है हर प्रतियोगिता में गिरिडीह टीम के खिलाड़ियों ने अपना उम्दा प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किया है। इसलिए उन्हें पूर्ण विश्वाश के साथ कहा कि इस बार भी गिरिडीह टीम के खिलाड़ी अपना बेहतर प्रदर्शन करते हुए फिर से पदक जीत कर पूरे झारखंड सहित गिरिडीह का नाम रौशन करेंगे।

गिरिडीह जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष सुमीर शर्मा, उपाध्यक्ष सह टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो,संरक्षक निर्भय शाहबादी, महासचिव अमित स्वर्णकार के अलावा राहुल कुमार, पंकज कुमार, शशिकांत विश्वकर्मा, मनोहर बर्मा,तपन भट्टाचार्य, पार्थो मन्ना, मोहम्मद अली, राजकुमार साव , रोहित राय एवं अन्य सभी सदस्यों ने अपनी शुभकानाओं के साथ सभी खिलाड़ियों को बोकारो के लिए रवाना किया और ये विश्वाश जताया कि सभी खिलाड़ी पदक जीतने में कामयाब रहेंगे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal